उत्तर प्रदेश

बलिया पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान सम्बंधी गोष्टी कर किया गया जागरूक

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

बलिया पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान संबन्धी की गयी गोष्टी, प्रजेन्टेशन के माध्यम से किया गया जागरूक, व्यापार मण्डल के लोग हुए सम्मिलित 

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 विपिन ताडा* के निर्देशन में बलिया पुलिस द्वारा वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध की रोक थाम हेतु जनपद वासियों को जागरूक करने हेतु साइबर जागरूकता अभियान संबन्धी गोष्टी का आयोजन किया गया । गोष्ठी जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधि0/कर्म0गण के साथ साथ ब्यापार मण्डल के लोग सम्मिलित हुए । गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन बलिया के त्रिपाठी हाल में किया गया ।
उक्त गोष्ठी में साइबर सेल टीम के आरक्षी अमरनाथ मिश्रा द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रजेन्टेशन के माध्यम से चर्चा की गयी व सभी को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों व बचाव हेतु सावधानियों के संबन्ध में विस्तार से जागरूक किया गया ।


साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में बलिया पुलिस द्वारा एक विशेष पम्प्लेट भी तैयार किया गया है जिसे गोष्ठी में उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गण व वहां पर उपस्थित जनता/व्यापार मण्डल के सभी लोगो को प्रदान किया गया ।


*गोष्ठी में निम्न विन्दुओं पर विशेष जागरूक किया गयाः-*
1. क्रेडिट/डेबिट कार्ड सेफ्टी टिप्स
2. मोबाइल वालेट सेफ्टी टिप्स
3. नेट बैंकिग सेफ्टी टिप्स
4. फ्राड काल्स सेफ्टी टिप्स
5. सर्च फार बैंक कस्टमर केयर नम्बर सेफ्टी टिप्स
6. आनलाइन गेम्स सेफ्टी टिप्स
7. आनलाइन शॉपिंग सेफ्टी टिप्स
8. सोशल मीडिया साइट्स बेसिक सेफ्टी टिप्स
9. बैकिंग धोखाधड़ी आदि से बचने हेतु टिप्स
10. बेरोजगार को CSP (ग्राहक सेवा केन्द्र) खुलवाने के नाम पर ठगी
11. KYC वेरिफिकेशन सेफ्टी टिप्स

*साइबर अपराध से सम्बन्धित शिकायत होने पर 155260 टोल फ्री पर कॉल करें, साथ ही https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें ।*

उपरोक्त गोष्ठी में *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा आये हुए सभी सम्मानित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए जनता व पुलिस को एक दूसरे का सहयोग करने व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करने हेतु कहा गया । इसके साथ ही उन्हे यह भी बताया गया कि श्रीमान् DGP महोदय श्री मुकुल गोयल जी द्वारा साइबर अपराध हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा एक बेस्ट/गुड पुलिसिंग हेतु फीड बैक फार्म भी दिया गया है जिसे नागरिकों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों से संबन्धित समस्याओं के साथ सुझाव भी भरने हेतु कहा गया । उक्त फीड बैक फार्म को स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पढ़ा जाएगा तथा उसी के अनुसार आम जनता की समस्या का समाधान आसानी पूर्वक किया जा सके के संबन्ध में पुलिसिंग में सुधार किया जाएगा 

Related Articles

Back to top button
Close
Close