उत्तर प्रदेश

अवैध शराब की तस्करी में पकडे गए तस्कर, स्कार्पियों में ले जाई जा रही शराब जब्त

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

अवैध शराब की तस्करी में पकडे गए तस्कर, स्कार्पियों में ले जाई जा रही शराब जब्त

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

थाना फेफना पुलिस द्वारा एक स्कार्पियो वाहन मे 50 पेटी 8 pm फ्रूटी प्रत्येक 180 ML की व कुल 2400 पीस (फ्रूटी) नाजायज अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 432 लीटर व 01 अदद स्कार्पियो नं0 WB38X 7400 बरामद व 02 अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया/उप्र। उप्र के जनपद बलिया के पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियो व अवैध शराब के निष्कर्षण/बिक्री की रोकथाम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी एंव बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.08.2021 को थाना फेफना *प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार त्रिपाठी* मय हमराह के अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री की रोकथाम एवं सूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर *खोरीपाकड़ मोड़ के पास से समय करीब 16.45 pm* पर चेकिंग के दौरान एक *स्कार्पियों नं0- WB38X 7400* मय नाजायज अवैध अंग्रेजी शराब व उसमें बैठे *अभियुक्तगण क्रमशः 1. चन्दन कुमार यादव पुत्र उमेश यादव निवासी ग्राम नदवा थाना मुफसिर जनपद बक्सर राज्य बिहार 2. सुधीर कुमार पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम मझरिया थाना औद्योगिक नगर जनपद बक्सर राज्य बिहार* को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान मा० न्यायालय कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । बरामद स्कार्पियों को अंतर्गत धारा 207 mv act में सीज किया गया ।
*पंजीकृत मुकदमा–*
1. मु0अ0स0 137/21 धारा 60/60(1) Ex Act थाना फेफना जनपद बलिया
*बरामदगी-*
1. 50 पेटी 8 pm फ्रूटी प्रत्येक 180 ML की व कुल 2400 पीस (फ्रूटी) नाजायज अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 432 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब
2. 01 अदद स्कार्पियो नं0 WB38X 7400 (207 mv act में सीज)

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. चन्दन कुमार यादव पुत्र उमेश यादव निवासी ग्राम नदवा थाना मुफसिर जनपद बक्सर राज्य बिहार
2. सुधीर कुमार पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम मझरिया थाना औद्योगिक नगर जनपद बक्सर राज्य बिहार
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 श्री संजय त्रिपाठी थाना फेफना बलिया मय फोर्स ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close