उत्तर प्रदेश

उप ब्लाक प्रमुख बने सुशील पाण्डेय,सांसद और मंत्री ने दी बधाई

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

उप ब्लाक प्रमुख बने सुशील पाण्डेय,सांसद और मंत्री ने दी बधाई

 


रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”

बैरिया/बलिया उप्र। बलिया सदर के प्रथम विथायक एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व.राम अनन्त पाण्डेय के अनुज भाजपा नेता सुशील पांडे को क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा का उप ब्लाक प्रमुख मनोनीत किया गया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त,मंत्री उपेंद्र तिवारी व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
 
अमर नाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा का छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद वर्ष 2004 में सुशील पांडे ने राजनीतिक और सामाजिक कार्य प्रारंभ किया। भाजपा ने उन्हें वर्ष 2606-07 में मुरली छपरा ब्लॉक का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वह राजनीति में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को अपना आदर्श मानते हैं। वीरेंद्र सिंह मस्त जब किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे, तब सुशील पांडेय को किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया था। सुशील पांडे को उप ब्लाक प्रमुख मनोनीत किए जाने से पूरे इलाके के गणमान्य लोगों ने उन्हें उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री पाण्डेय ने क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास का भरोसा दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close