उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें

एसबीआई उप महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार सिंह का बलिया प्रथम आगमन पर बैंक के सर्वेक्षण के बाद बाढ राहत सामग्री का किया वितरण

एसबीआई उप महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार सिंह का बलिया प्रथम आगमन पर बैंक के सर्वेक्षण के बाद बाढ राहत सामग्री का किया वितरण

रिपोर्ट : कुँवर अजय सिंह “मंटु”

बलिया : दिनांक 18 अगस्त 21 को भारतीय स्टेट बैंक वाराणसी अंचल के उप महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार सिंह का बलिया प्रथम आगमन हुआ। उन्होंने बलिया रीजन के शाखा प्रबंधको के साथ बैठक की एवं अपने सम्बोधन में कहा कि जब से मै वाराणसी में ज्वाइन किया हूँ तब से मेरी उत्कंठा रही कि बलिया जैसे ऐतिहासिक, पौराणिक व साहित्यिक धरती पर चलकर वहाँ की मिट्टी को नमन करूँ। आज मैं यहाँ पहुँचकर अपने को धन्य मानता हूँ।उन्होंने कहा कि मैं विद्यार्थी जीवन से इस जिले के बारे में सुना करता था व किताबों में भी यहाँ कि गाथा पढ़ा करता था।
बैठक में इस रीजन के ब्यवसाय बढ़ाने हेतु शाखा प्रबंधको से कोई कोर कसर न छोड़ने हेतु कहा।इसी क्रम में बलिया सिटी शाखा में हाई नेट वर्थ ग्राहकों के लिए अलग से काउंटर का शुभारंभ माननीय उपा महाप्रबन्धक के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इसके बाद दुबे छपरा पहुँचकर बाढ़ प्रभावित ब्यक्तियों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण उनके द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में उनके साथ बलिया के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार, मुख्य प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार साथ रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में निमेष सिंह शाखा प्रबंधक व लल्लन पाण्डेय प्रबंधक आर.ए.सी.सी बलिया की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close