
थाना फेफना पुलिस द्वारा एक पिकअप पर लाद कर गोवंशीय पशुओं को बिहार प्रान्त के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे 02 गौ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 08 राशि गोवंश व 01 अदद पिकअप नं0 UP-60 AT-5837 बरामद
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
बलिया/उप्र। उप्र के जनपद बलिया के पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के कुशल निर्देशन में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता ।
दिनांक 27.08.2021 को थाना फेफना के प्र0नि0 संजय त्रिपाठी के टीम के उ0नि0 सुशील कुमार पाण्डेय मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर राजू ढाबा बहद ग्राम फेफना के पास से समय करीब 10.30 बजे *02 अभियुक्तों क्रमशः (1) पुनेश राजभर पुत्र सरल राजभर निवासी पातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर (2) कमलेश यादव पुत्र भोला यादव निवासी आशापुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* को एक पिकअप नं0 UP 60 AT 5837 पर लदे 08 राशि गोवंशीय पशु के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना फेफना पर मु0अ0सं0- 147/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोग—*
1. मु0अ0सं0- 147/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना फेफना बलिया ।
*नाम पता अभियुक्त-*
1. पुनेश राजभर पुत्र सरल राजभर निवासी पातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
2. कमलेश यादव पुत्र भोला यादव निवासी आशापुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
*बरामदगीः-*
1. 01 अदद पिकअप नं0- UP 60 AT 5837
2. 08 राशि गोवंशीय पशु
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री सुशील कुमार पाण्डेय थाना फेफना बलिया ।
2. का0 संदीप यादव थाना फेफना बलिया ।
3. रि0का0 लवकेश कुमार मौर्या थाना फेफना बलिया
4. का0 अनुपम मौर्या थाना फेफना बलिया ।
5. का0 राम प्रकाश मौर्या थाना फेफना बलिया ।
6. चालक हे0का0 शोभनाथ यादव थाना फेफना बलिया





