*गाजीपुर पुलिस द्वारा 1 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

*थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा 1 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
गाजीपुर/उप्र। उप्र के जनपद गाजीपुर में कानून व्यवस्था बनाये रखने व पुरस्कार घोषित/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 01.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र मय हमराह व चौकी प्रभारी गोरा बाजार उ0नि0 सुनिल कुमार तिवारी मय हमराहीगण के साथ क्षेत्र मे लंका तिराहे पर मौजूद थे तथा आपस मे अपराध अपराधियो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक झोले में नाजायज गांजा रखकर बेचने के लिए महुआबाग से सकलेनाबाद वाली सड़क से आ रहा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है हमराही कर्म0गण को मकसद से अवगत कराकर मै उ0नि0 मय हमराहियान के सकलेनाबाद के पास गली मे छिपकर उक्त व्यक्ति का इन्तजार करने लगा की उक्त व्यक्ति के आने पर रोकना चाहे तो हम पुलिस वालो को देखकर भागना चाहा कि हमराही कर्म0गण की मदद से घेर कर पकड़ते हुए नाम पता व भागने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम वसीम पुत्र मो0 रफीक नि0 निगाहीबेग थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर । पकड़े गये व्यक्ति से जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से छोले मे 1 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त को मौके से समय करीब 09.20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 362/21 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* 1- वसीम पुत्र मो0 रफीक नि0 निगाहीबेग थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*अपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 332/15 धारा 379 भादवि थाना जीआरपी गाजीपुर
2- मु0अ0सं0 381/18 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
3- मु0अ0सं0 191/18 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
4- मु0अ0सं0 23/18 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
5- मु0अ0सं0 842/08 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
6- मु0अ0सं0 2303/09 धारा 8/21 NDPS Act थाना कोतवाली गाजीपुर
7- मु0अ0सं0 2304/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर
8- मु0अ0सं0 91/11 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर 9- मु0अ0सं0 362/21 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली गाजीपुर
*बरामदगी का विवरण–*
1.अभियुक्त वसीम के पास से – 1 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा
*गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र थाना कोतवाली गाजीपुर
2.उ0नि0 सुनिल कुमार तिवारी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
3.का0 विशाल गुप्ता थाना कोतवाली गाजीपुर
4.का0 अरुन कुमार यादव थाना कोतवाली गाजीपुर
5.का0 विकास तिवारी थाना कोतवाली गाजीपुर
6.का0 गोविन्द सिंह थाना कोतवाली गाजीपुर




