Uncategorized

*पेपर लीक मामले में पत्रकारों को जेल भेजना, लोकतंत्र की हत्या- शैलेश सिंह*

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

*पेपर लीक मामले में पत्रकारों को जेल भेजना, लोकतंत्र की हत्या- शैलेश सिंह*

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”

बलिया/उप्र । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जनपद प्रशासन द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में पेपर लीक के घटना में पत्रकारों को ही दोषी साबित कर जेल भेज देना लोकतंत्र की हत्या है । उन्होंने कहा है कि जनपद में संचालित परीक्षाओं की पारदर्शिता किसी से छिपी नही है, भ्र्ष्टाचार व्यवस्था को अगर कोई समाज का प्रहरी उजागर करने की हिम्मत जुटा पाता है तो जिलाप्रशासन उसे प्रोत्साहित करने के बजाय उसे ही जेल में डाल दे यह सर्वथा निन्दनीय है ।
जिलाध्यक्ष ने बलिया जिलाधिकारी से तत्काल पत्रकार को रिहा करने की मांग करते हुए कहा है कि अगर जिलाप्रसशन इस विषय को लेकर सही मायने में गम्भीर है तो किसी पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर , मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र की स्थापना, परीक्षा केन्द्रों को संचालित व्यवस्थाओं और अन्य प्रदेश से नकल माफियाओं द्वारा हजारों की संख्या में फार्म भराये गए परीक्षार्थियों की जांच कराएं , फिर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
श्रीसिंह ने कहा है कि सच्चाई लिखना और समाज और जिलाप्रसाशन को सदैव सजग करना पत्रकारों का नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है, फिर मुख्य अपराधी को खोजने के बजाय चौथे स्तम्भ पर जिला प्रसाशन द्वारा इस तरह की कार्यवाही सर्वथा निंदनीय और आश्चर्यजनक है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Close