उत्तर प्रदेश

*नागा जी विद्यालय में सम्पन हुआ छात्र संसद,कन्या भारती व शिशु भारती का शपथ ग्रहण कार्यक्रम*

रिपोर्ट: कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

*बलिया: नागा जी स.वि. म. भोजापुर में सम्पन हुआ छात्र संसद, कन्या भारती व शिशु भारती का शपथ ग्रहण कार्यक्रम!* 

रिपोर्ट: कुंवर अजय सिंह “मन्टु”

बलिया/उप्र ॥ 9 जुलाई 2022 दिन शनिवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर बैरिया बलिया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में छात्र संसद कन्या भारती शिशु भारती के भैया बहनों ने शपथ लिया।

        कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे चली की बंदना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मुरली छपरा खंड के प्रमुख श्रीमान कन्हैया सिंह जी, विशिष्ट अतिथि श्री रविंद्र कुमार मौर्या जी (अवकास प्राप्त आचार्य), श्री राजीव जी (भौतिकी प्रवक्ता, नागाजी माल्देपुर), कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिले के ग्राम विकास प्रमुख श्रीमान श्री भगवान जी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेन्द्र पाण्डेय जी ने आगंतुक अतिथि बंधुओं का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानमंत्री की शपथ बहन अनुष्का ने लिया और सेनापति, अध्यक्ष, सांसद आदि के भैया बहनों ने अपने अपने दायित्वों का शपथ लिया।

                कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता बन्धु भी उपस्थित रहे जिसमें मुरली छपरा खण्ड कार्यवाह श्री पवन मिश्र, बैरिया खण्ड कार्यवाह श्री कमला कान्त, समाजिक कार्यकर्ता श्री अरविन्द सिंह, राजीव सिंह , संजीव सिंह , दिव्यत आदि अभिभावक भी उपस्थित रहे। संचालन आदित्य पराशर ने किया। आभार प्रकट चन्दन ठाकुर ने किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close