ग्रामिणों ने कोरोना का ईलाज के लिए जा रही डाक्टरों की आर.आर.टी टीम पर किया जानलेवा हमला

ग्रामिणों ने कोरोना का ईलाज के लिए जा रही डाक्टरों की आर.आर.टी टीम पर किया जानलेवा हमला

बैरिया/बलिया। उप्र के जनपद बलिया के थाना बैरिया क्षेत्र के पासवान चौक के पास ग्रामिणों ने कोरोना का ईलाज के लिए जा रही डाक्टरों की आर.आर.टी टीम पर किया जानलेवा हमला।
गौरतलब है कि उप्र के जनपद बलिया के तहसील बैरिया क्षेत्र के थाना बैरिया के अंतर्गत कोरोना जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे डाक्टरो की आर.आर.टी टीम को पासवान चौक के पास स्थानीय ग्रामिणों ने रोककर गाली गोली देने लगे और आई.कार्ड मांगने लगे।इसके बाद गाडी से नीचे उतार कर मारने पीटने लगे जिसमें डाक्टर नीरज कुमार गम्भीर रुप से घायल हो गये जिसे स्थानीय कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद डाक्टरो की टीम को ग्रामिणों के चुंगल से छुडाया गया।
बहरहाल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बलिया अदिति सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के अधिक्षक डा.प्रेम प्रकाश से संपर्क कर दोषीयों के ऊपर सख्त कार्यवाई करने को कहा।




