उत्तर प्रदेश

*तहसीलदार ने कटान पीडित को कब्जा दिलाने के बाद महिलाओं ने तोडी नव-निर्माण दिवार*

रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

तहसीलदार ने कटान पीडित को कब्जा दिलाने के बाद महिलाओं तोडी नव-निर्माण दिवाल

रिपोर्ट : सत्यप्रकाश

बलिया। उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार शिवसागर दुबे ने बलिहार मौजा में पत्थल नसब व पैमाइस कराकर कटान पीड़ित को पैमाईश के बाद कब्जा तो दिला दिया। उस समय तहसील व पुलिस प्रशासन के आदेश पर बुधवार को निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। पुलिस के मौजूदगी के वजह से उस समय सब कुछ शांत रहा लेकिन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को ज्योही निर्माण कार्य शुरू हुआ 25 से 30 की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर दबंग पहुच गए और निर्माण कार्य को तोड़फोड़ करने के साथ ही ईंट-पत्थर चलाने लगे जिससे एक बार फिर कटान पीड़ितों को अपने ही जमीन पर घर बनाने का सपना अधूरा रह गया।

    गौरतलब हो कि विगत पांच वर्ष पूर्व चौबेछपरा निवासी हृदयानन्द मिश्र, अमरनाथ मिश्र व मंजू देवी पत्नी स्व शशिकांत मिश्र का मकान गंगा नदी में समा गया। तब से उक्त परिवार रिश्तेदारों के यहा शरण लिए हुए है। इसी बीच कटान पीड़ितों द्वारा घर बनाने के लिए बलिहार मौजा में जमीन की खरीद किया गया लेकिन दबंग कब्जा दखल में गतिरोध करते रहे। जिससे उपजिला मजिस्ट्रेट बैरिया न्यायालय के आदेश पर विगत 28 मार्च को तहसीलदार शिवसागर दुबे ने राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ नापी पैमाइस कराकर पत्थल नसब करा दिया। बावजूद दबंग कटान पीड़ितों को घर का निर्माण में गतिरोध पैदा करते रहे। परेशान कटान पीड़ित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लगायत तहसील प्रशासन के यहाँ गुहार लगाया। जिससे एक बार फिर बुधवार को तहसीलदार शिवसागर दुबे राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर शिकायतकर्ता विपक्षी चन्दन पांण्डेय व राकेश पांण्डेय की भूमि का पैमाइस कर उनके शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया और कटान पीड़ितों को निर्माण कार्य करने का आदेश दे दिया। उस समय पुलिस के मौजूदगी के वजह से सबकुछ शांत रहा। लेकिन दूसरे दिन जब निर्माण कार्य शुरू हुई तो मौके पर मौजूद विवादों से पुराना नाता रखने वाले फर्जी पत्रकार वीरेन्द्र मिश्र के ललकार पर दबंगो द्वारा जमकर ईंट पत्थल चला कर निर्माण कार्य ठप करा दिया गया है। जिसके बाद कटान पीड़ित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है।
इस बावत थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह ने कहा कि बुधवार को तहसीलदार के उपस्थिति में मामले का निस्तारण कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था,दूसरे दिन फिर विवाद होने की सूचना मिली है नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close