उत्तर प्रदेश

*आम आदमी पार्टी ही करेगी परिवर्तन और विकास — राजेश सिंह*

रिपोर्ट : अजय सिंह "मन्टु"

आम आदमी पार्टी ही करेगी परिवर्तन और विकास –राजेश सिंह

रिपोर्ट : अजय सिंह “मन्टु”

बलिया/उप्र। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी ही परिवर्तन और विकास कर सकतीं हैं अब तक बाकी सारी पार्टियां जातिवादी और धर्मवादी मानसिकता लेकर प्रदेश का जितना विनाश कर सकती थी उन्होंने किया अब जनता इनके कुकर्मों को आगामी विधानसभा चुनाव में झाड़ू से साफ करने वाली है । 26 जुलाई को राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह का आगमन जिला कार्यालय बलिया पर होने वाला है जिले में सदस्यता अभियान शुरू हैं जिसकी समीक्षा सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश सह प्रभारी और पूर्वांचल विंग अध्यक्ष अनूप पांडेय के निर्देशानुसार किया जाएगा सदस्यता अभियान में जनता बहुत ही अपार समर्थन के साथ जुड़ रही है।आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे जनपद में एक भी सीट जातिवादी और धर्मवादी पार्टियों को नहीं जीतने दिया जाएगा। मुफ्त स्वास्थ्य,शिक्षा और सुरक्षा अच्छी सड़क चौबीसों घंटे बिजली और पानी आम आदमी पार्टी का संकल्प है इसे हर हाल में उत्तर प्रदेश में लागू करना है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close