उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें

बैरिया में हुए दिन दहाड़े गोली कांड में मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया तिराहे पर किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

बैरिया में हुए दिन दहाड़े गोली कांड में मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया तिराहे पर किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

बैरिया/बलिया उप्र। उप्र के जनपद बलिया के थाना बैरिया क्षेत्र में 7 जुलाई को हुए दिन दहाड़े गोली कांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर की हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी मुख्य अपराधीयों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध दर्जनों लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया तिराहे स्थित मैनेजर सिंह के मूर्ति के सामने एन.एच 31 पर मृतक बलबीर सिंह की मां तेतरी देवी पत्नी जयमंगल सिंह सहित दर्जनों महिलाओं ने धरना पर बैठ गई जिसके चलते एनएच 31 घण्टों जाम लग गया।

       जनपद बलिया के थाना बैरिया क्षेत्र के ही पडोसी हरि सिंह पर हत्या करवाने की साजिश रचते हुए हत्या कराने का आरोप लगाया है औल कहां हरी सिंह की अपराधिक छवि के माफिया किस्म का सफेदपोश अपराधी हैं । इनका पूर्वांचल एवं बिहार के ख्यात शूटरो से संपर्क है । काफी समय व्यतीत होने के उपरांत आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ। बताया की हरि सिंह से मेरे परिवार के सदस्यों को जान माल का खतरा बना हुआ है। हरि सिंह फरार हैं जो साक्ष्य को भी प्रभावित करेंगा।
मौके पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा ने परिजनों को समझा-बुझाकर के 15 दिन का समय लेने के बाद वहां से धरना समाप्त हुआ। माता तेतरी देवी, नितेश सिंह, बबलू सिंह,अमित वर्मा, धर्मेंद्र यादव, भोलू सिंह, शामिल रहे।
       वहीं मृतक के भांजे बबलू सिंह का कहना है कि यदि पुलिस मुख्य अपराधी हरि सिंह को 15 दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं कर रही है तो इसी धरना स्थल पर हम लोग सामुहिक आत्मदाह करने के लिए विवश होकर आत्मदाह करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close