उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें
दर्द : बाढ की विभिषिका में स्वयं के बनाएं आशियाने को स्वयं उजाडने की विडम्बना
रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

दर्द : बाढ की विभिषिका में स्वयं के बनाएं आशियाने को स्वयं उजाडने की विडम्बना

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”
बैरिया/बलिया उप्र। “बांझ क्या जाने प्रसव पीडा” जी हां, ऐसा ही दर्द उप्र के जनपद बलिया के तहसील क्षेत्र बैरिया ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदई छपरा, प्रसाद छपरा और दूबेछपरा सहित केहरपुर के बाढ कटान पीडितों का आलम-ए-दर्द का हैं जिसे शब्दों में कहा नहीं जा सकता सिर्फ तस्वीरों को देखकर उनकी पीडा का हजरवा अंश महसुस किया जा सकता हैं।

जो लोग, पुरे जीवन भर मेहनत मजदुरी करके अपने परिवार के लिए जिस आशियाने को बनाने में वर्षों लगे होंगे उन्हें बाढ की विभिषिका की दहशत में खुद ही उजाडने का दर्द सिर्फ और सिर्फ वहीं महसुस कर सकता हैं।



