*बलिया पुलिस द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण*
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

*बलिया पुलिस द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण*

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
बलिया/उप्र। *सम्पूर्ण समाधान दिवस* के अवसर पर आज दिनाँक 07.08.2021 को तहसील सिकंदरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें आए हुए फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया तथा SDM सिकंदरपुर व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर द्वारा सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आदेश-निर्देश दिये गए ।
*बलिया पुलिस द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त प्रा0पत्र व निस्तारित प्रार्थना पत्रों का विवरणः-*
आज दिनांक 07.08.2021 को *सम्पूर्ण समाधान दिवस* के अन्तर्गत जनपद के समस्त तहसीलों पर कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 69 राजस्व के, 38 पुलिस से सम्बन्धित थे । जिसमें आज ही 01 राजस्व व 17 पुलिस से सम्बन्धित प्रा0 पत्रों को निस्तारित कर दिया गया है । 89 प्रा0 पत्र शेष हैं जिनको शीघ्र ही निस्तारित कर दिया जायेगा ।



