उत्तर प्रदेश
शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए क्षेत्र के सम्मानित करने के लिए चुनें गए शिक्षक
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए क्षेत्र के सम्मानित करने के लिए चुनें गए शिक्षक

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
बैरिया/बलिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के चयनित 75 शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। 5 सितम्बर को महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है।

तहसील बैरिया क्षेत्र के मधुबनी निवासी राजीव कुमार सिंह शिक्षा खण्ड मुरलीछपरा के इब्राहिमाबाद नं.1 के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जिन्हें सम्मानित करने के लिए चुना गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह और उप्र सरकार के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में अध्यापक राजीव कुमार सिंह की चहुओर प्रसंशा की जा रही हैं।




