उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें
बलिया के द्वाबा क्षेत्र में गंगा की तबाही का लाइव विडियो ही सब कुछ बयान कर रही हैं तबाही का मंजर
रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

बलिया के द्वाबा क्षेत्र में गंगा की तबाही का लाइव विडियो ही सब कुछ बयान कर रही हैं तबाही का मंजर

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”
बैरिया/बलिया उप्र। उप्र के जनपद बलिया के तहसील बैरिया क्षेत्र के उदई छपरा में गंगा की तबाही का प्रचंड रुप जारी रहा।
शुक्रवार को दुबेछपरा रिंग बंधे के गंगा कटान में लगभग 20 मीटर कट जाने से गंगा नदी का मुख्य धारा सीधे उदई छपरा गांव से टकराने लगा जिससे गंगा नदी की तेज धारा में कटान प्रचंड रुप से जारी हैं। शनिवार के दिन गंगा की प्रचंड कटान में उदई छपरा निवासी अध्यापक सचिन सिंह,ढेला बाबा,मदन जी उपाध्याय,रामनमी राम,सकलदीप राम,सुदर्शन राम,विपिन राम,मुन्ना राम व लालजी राम सहित 20 लोगों का पक्के का मकान गंगा के रौद्र तेवर के आगे धीरे-धीरे गंगा में समा गया। शासन व प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ हैं।




