बाढ़ के पानी में उतराया मिला युवक का शव,घर में मचा कोहराम
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

बाढ़ के पानी में उतराया मिला युवक का शव,घर में मचा कोहराम

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
बैरिया/बलिया उप्र। उप्र के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चिन्तामणि राय के टोला (पांडेयपुर) निवासी अरुण कुमार ठाकुर पुत्र शिव जी ठाकुर का शव बुधवार की देर शाम पाण्डेयपुर-दया छपरा के बीच बाढ़ के पानी में शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी।बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अरुण ठाकुर मकान की ढलाई मशीन पर काम करता था। सोमवार को वह मजदूरी कर अन्य मजदूरों के साथ दया छपरा आया लेकिन घर नहीं पहुंचा था।उसकी पत्नी पडोस,रिश्तेदारों के पास खोजबीन कर रही थी। बुधवार की शाम उसका शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह व एसडीएम बैरिया अभय सिंह पहुंच गए।
ग्रामीणों का कहना है कि अरुण ठाकुर नाव के अभाव में सम्भतः पानी में पैदल ही घर जा रहा होगा तभी पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में डूब गया होगा। अरुण ठाकुर अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। अरुण ठाकुर की पत्नी गीता देवी,पुत्री रिंकी 13 वर्ष व अंजलि 12 वर्ष,पुत्र सत्यम 9 वर्ष व कुमारी अंशिका 5 वर्ष का रोते-रोते बुरा हाल है।




