उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें
दुबेछपरा डिग्री कालेज गंगा नदी में आई बाढ से घिरा,परीक्षा रद्द
ब्रेंकिग न्युज


दुबेछपरा डिग्री कालेज गंगा नदी में आई बाढ से घिरा,परीक्षा रद्द

बैरिया/बलिया उप्र। उप्र के जनपद बलिया के तहसील क्षेत्र बैरिया के दूबेछपरा में स्थित डिग्री कालेज गंगा नदी में आई बाढ की वजह से कालेज चारो तरफ पानी से घिर गया । बाढ के पानी से घिरे डिग्री कालेज में हो रही परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। अमर नाथ मिश्र स्नात्तोकर महाविद्यालय के प्राचार्य ने गिरिजेश दत्त शुक्ला ने बताया कि अभी परीक्षा चल रही थी जिसे स्थगित कर दिया गया । इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दे दी गई हैं आगे जो आदेश आयेगा वैसा किया जायेगा।




