स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अन्नपूर्णानन्द पैरामेडिकल कालेज परिसर में प्रबंधक जी.एन.पाण्डेय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार पाण्डेय

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अन्नपूर्णानन्द पैरामेडिकल कालेज परिसर में प्रबंधक जी.एन.पाण्डेय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार पाण्डेय
बैरिया/बलिया उप्र। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन पर्व पर अन्नपूर्णानन्द पैरामेडिकल कालेज परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उप्र के जनपद बलिया के तहसील बैरिया क्षेत्र के बैरिया – लालगंज मार्ग में भुआल छपरा स्थित अन्नपूर्णानन्द पैरामेडिकल कालेज के प्रबंधक जी.एन.पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर ध्वज को नमन किया तथा राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्ण मनाया गया। सभी ने देश की आजादी में हुए शहीदों को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए उन सभी शहीदों का आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एकराम तिवारी,मुख्य अतिथि डाक्टर आर.डी.यादव,विशिष्ठ अतिथि डाक्टर मीना सिंह ने देश की आजादी में हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजली अर्पित करते हुए देश के लिए आहुत वीरों के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किए।इस कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पाण्डेय व सभी आगन्तुको का स्वागत व व्यवस्थापक अजय कुमार पाण्डेय ने किया।इस कार्यक्रम में नन्द जी यादव,राजेश वर्मा,शिवदयाल राम,राजेश यादव आदि लोग शामिल रहे।प्रबंधक जी.एन.पाण्डेय इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देते हुए सभा का समापन कराया।





