द्वाबा में बाढ की समस्या का स्थाई हल निकलेगा : मंत्री

द्वाबा में बाढ की समस्या का स्थाई हल निकलेगा : मंत्री

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”
बैरिया/बलिया उप्र। उप्र के जनपद बलिया के तहसील क्षेत्र बैरिया के द्वाबा के लोग कई दशकों से गंगा और घाघरा नदी में आने वाली बाढ से तबाह होकर लडते व जुझते चले आ रहे हैं जिनका आज तक कोई मसीहा तक नहीं मिला जो उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से स्थाई रुप से निजात दिला सके। चाहे कितनी सरकारे बदली चाहे कितने बडे बडे नेता आएं परन्तु स्थिति जस की तस ही रही बल्कि गंगा और घाघरा नदी के बाढ में हजारो एकड उपजाऊ भूमि,हजारों घर से बेघर हो गए और हजारों ने विस्थापित होकर वर्षों से सडक की पटरीयों पर झोपडी लगाकर जीवन यापन करने को लेकर विवश हैं।
बाढ के समय अधिकारी व जनप्रतिनिधि भले ही बाढ राहत कैम्प लगाकर बाढ पीडितों की सहायता का दिखावा कर रहे हों लेकिन पीडित लोगों के जुबान से इन लोगों को पिकनिक मनाने आए हैं कहकर कभी कभी दौडा भी लेते हैं।
लगभग 25 हजार लोगों की आबादी वाला दर्जनों गांव के गंगा नदी में बाढ की वजह से घिर जाने के 48 घण्टे बाद पहुंचे जिला के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने औचक निरिक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आप देख रहे हैं कि इस इलाके में बाढ़ का खतरा बना हुआ है यह बलिया जनपद का बैरिया विधानसभा का क्षेत्र है। हमारे विधायक सुरेंद्र सिंह जी भी हमारे साथ है, हमारे संगठन के अध्यक्ष जयप्रकाश साहू जी भी हमारे साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ और कनिष्ठ शासन व प्रशासन के लोग टीएम से लेकर इलाके के एसडीएम तमाम अधिकारीगण सब लोग यहां पर उपस्थित लोग सरकार पूरी तरीके से बाढ राहत के लिए लगे हैं। मां गंगा की कृपा बनी हुई है।अभी कुछ ऐसी स्थिति नहीं बनी है जिसको हम बहुत जिसकी वजह से चिंता करने का कारण बना हैं। जनता का भी पैसा कोई है नहीं लेकिन फिर भी हम सबको इससे सजक और सतर्क रहना होगा।और सबसे बड़ी बात है जो यशस्वी प्रधानमंत्री मंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारे मुख्यमंत्री जी ने जो काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने जो काम किया जो पहले से वार को लेकर वह जो समय-समय पर समीक्षा करते हैं।विकास कामों की समीक्षा करते हैं और जो विशेष तौर पर जोर दिया जाता है। मुख्यमंत्री जी के तरफ से कार्य अवधि के अंदर बाढ़ आने से पहले ड्रेजिंग का कार्य बाढ़ के पहले पैसा दिया है जो अपने आप में ऐतिहासिक हैं। विधायक जी के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इतना बड़ा काम मैं समझता हूं पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर बनारस से ज्यादा बडा कार्य हमारे यहां हो रहा है या तो बलिया में हो रहा हैं। ड्रेजिंग के कार्य से उसमें काफी राहत मिली है और हमें आज की तारीख में कह सकते हैं कि बाढ़ की समस्या के निदान के लिए अस्थाई तौर पर उसके समाधान के लिए अस्थाई तौर पर कार्य करवाउंगा।





