भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने किसान रैली निकालकर दिखाया शक्ति प्रदर्शन
रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने किसान रैली निकालकर दिखाया शक्ति प्रदर्शन

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”

बैरिया/बलिया उप्र।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के बहाने बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपनी सियासी ताकत का एहसास कराया।बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ से बलिया पालिटेक्निक के मैदान में आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए बैरिया से ट्रैक्टर पर बैठकर बलिया के लिए रवाना हुए।इस मौके पर बैरिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों के नाम पर फर्जी आंदोलन चलाने वाले को एक संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश व भारत के किसान पूज्य योगी जी व मोदी जी के साथ है।

भाजपा सरकार ही किसानों की एकमात्र एक हितैषी हैं।उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने साइकिल यात्रा निकाला तो हम मोटर साइकिल यात्रा निकाल कर यह संदेश दिया,कि जनता मेरे साथ है अब ट्रैक्टर जुलूस निकाल कर विरोधी पार्टियों को यह संदेश दे रहे है,कि किसानों के नाम पर सस्ती राजनीति मत करो किसान भाजपा के साथ है।इस ट्रैक्टरों के काफिले की वजह से बैरिया बाजार के आसपास जबरदस्त जाम लग गया।ट्रैक्टर रैली में हुई भीड़ को संभालने में पुलिस मशक्कत करते रहे।सभी ट्रैक्टरों पर भाजपा का झंडा लगाकर किसान बैठे थे।रैली में आये किसान जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे।



