सपा नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ,देखा एनएच 31की सुरक्षा के लिए बनाए गए आधे अधूरे स्पर

सपा नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ,देखा एनएच 31की सुरक्षा के लिए बनाए गए आधे अधूरे स्पर

बलिया – सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडे,जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव,पूर्व विधायक सुभाष यादव सहित अनेक सपा नेताओं ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से घिरे लोगों तक पूर्ण सहयोग और कोई अन्य सहायता पीड़ितों कज परिवार तक नहीं पहुंचाने का आरोप वर्तमान भाजपा की सरकार व जनप्रतिनिधियों पर लगाया ।

सभी सपा नेताओं ने एनएच 31 को बचाने के लिए रामगढ़ में अधूरे बने पड़े स्परों पर जाकर स्थिति को देखा जहाँ अवर अभियंता प्रशांत गुप्ता की मौजूदगी में स्थानीय ठेकेदारों द्वारा सीमेंट की बोरी में आधी से भी कम मिट्टी भरी जा रही थी और उसी बोरियों से कटान रोधी बचाव कार्य किए जा रहे थे। सपा नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा फरवरी माह में ही पुरा धन आवंटित करने के बाद भी 6 माह बीत जाने के बाद भी स्परों पर आधा अधूरा कार्य करके पूरे पैसे को विभाग और ठेकेदारों द्वारा लूट लिया गया । जिस कारण आज यह भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है कि एनएच 31 पूरी तरह गंगा के बाढ़ के दबाव में है । और लाखों लोग कटान के डर से भयभीत और पलायन होने पर मजबुर हैं । इसके बावजूद दोषी अधिकारियों और दोषी ठेकेदारों पर कोई कार्यवाई आज तक नहीं हुई ।
इसके बावजूद अब फ्लडफाइटिंग के नाम पर बाढ़ विभाग और स्थानीय ठेकेदार आधी से भी कम बोरियों में मिट्टी भर रहे है और विभाग के अधिकारी खड़े होकर जनता की सुरक्षा के नाम पर लूट मचाए हुए है।
आज माननीय मुख्यमंत्री जी बाढ़ का केवल हवाई सर्वेक्षण करके अधिकारियों की पीठ थपथपा रहे हैं । मौके पर आकर देखे की कटान रोधी कार्य के नाम पर जनप्रतिनिधियों की देखरेख में करोड़ो रुपए स्पर बनाने में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों ने लूट लिए जिसका नतीजा है कि एनएच 31 खतरों से खाली नहीं है और जनता भयभीत है।इसके बाद सपा नेताओं ने एक साथ दुबे छपरा में अनेकों बाढ़ पीड़ितों को प्लास्टिक का तिरपाल का वितरण किया ।




