उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें
बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ पीडितों में राहत सामाग्री बांटी
रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ पीडितों में राहत सामाग्री बांटी

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”
बलिया/उप्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जी ने शुक्रवार को जनपद में हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति को देखा। इसके बाद उन्होंने नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में 50 बाढ़पीड़ितोें के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने विद्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। बैठक में मौजूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि तिरपाल की आपूर्ति बढ़ाकर हर जरूरतमंदों में वितरण किया जाए। इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। राहत सामग्री की आपूर्ति भी बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि जहां बिजली काट दी गयी है, वहां जनरेटर, बैट्री आदि के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था व मोबाइल चार्ज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री वितरण में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। राहत सामग्री वितरण में विलम्ब नहीं होना चाहिए।



