दिलदार नगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

दिलदार नगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
गाजीपुर/उप्र। उप्र के जनपद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 27-08-2021 को उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव मय फोर्स द्वारा उसिया आटो स्टेंण्ड से मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त मोनू खलीफा पुत्र शहाबुद्दीन खलीफा निवासी ग्राम घरी थाना कुदरा जिला भभुआ कैमूर बिहार को समय 11.20 बजे दिन मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 150/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
1. मोनू खलीफा पुत्र शहाबुद्दीन खलीफा निवासी ग्राम घरी थाना कुदरा जिला भभुआ कैमूर बिहार ।
*बरामदगी का विवरण-* 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 150/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दिलदारनगर गाजीपुर।
2. मु0अ0सं0 251/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना दिलदारनगर गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 102/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना दिलदारनगर गाजीपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह यादव थाना दिलदारनगर गाजीपुर।
2. का0 मंगल यादव थाना दिलदारनगर गाजीपुर।
3. का0 राकेश पाल थाना दिलदारनगर गाजीपुर।
4. का0 कोमल सिंह थाना दिलदारनगर गाजीपुर।




