उत्तर प्रदेश

बैरिया कोतवाली को मिला मुख्यमंत्री योगी की सौगात,महिला पिंक पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन 

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

बैरिया कोतवाली को मिला मुख्यमंत्री योगी की सौगात,महिला पिंक पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन  

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”

बैरिया/बलिया उप्र। बैरिया थाने के परिसर में महिला पिंक पुलिस चौकी का उद्घाटन सोमवार को पुलिस कप्तान बलिया डॉ विपीन टाडा की मौजूदगी में पीजी कालेज सुदिष्टपुरी की प्रोफेसर डॉ आभा श्रीवास्तव व डॉ शिखा श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर बोलते हुए पुलिस कप्तान बलिया डॉ विपिन टाडा ने कहा कि बैरिया जनपद मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर है। इस क्षेत्र की महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर बलिया न जाना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए बैरिया में महिला पुलिस चौकी की स्थापना की गई हैं। यहां बेहिचक महिलाएं छात्राएं व बचिया अपनी समस्या महिला पुलिस कर्मियों के सामने खुलकर रख सकती हैं। पुलिस कप्तान ने वहां मौजूद महिलाओं व छात्राओं को बताया कि उन्हें बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं हैं। उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी हो जायेगा। पुलिस कप्तान ने वहां मौजूद महिलाओं को अपना मोबाइल नम्बर भी नोट कराया कहा कि अगर लगता हैं कि पुलिस उनकी शिकायतों का संज्ञान नही ले रही हैं या किसी वजह से कार्यवाही नहीं कर रही हैं तो वे उनके मोबाइल नम्बर से इसकी जानकारी उन्हें दे शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखते हुए

सम्बंधित पुलिस कर्मी पर निश्चित कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर कप्तान ने बताया कि पिछले एक महीने में 50 लाख से अधिक की शराब पकड़ी जा चुकी हैं। शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। अगर कोई पुलिस कर्मी भी गलत कार्यो में संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होगी। अभी तक 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका हैं अगर शिकायत सही पाई गई तो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इस मौके पर पीजी कालेज सुदिष्टपूरी की प्रो0 आभा श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति चलाकर महिलाओं के सुरक्षा के लिये एक से बढ़कर एक कदम उठाया हैं। उसका असर भी अब चहुओर दिखाई देने लगा हैं। महिलाएं अब पहले से अधिक निर्भीक होकर काम कर रही हैं। महिला पिंक चौकी खुलने से इस क्षेत्र की महिलाओं को बड़ा फायदा होगा। अब वे महिला पुलिस कर्मियों के बीच खुलकर अपनी बात रख सकेंगी। इस मौके पर सीओ बैरिया राजेश कुमार तिवारी, एसएचओ संजय त्रिपाठी व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

 बैरिया।बैरिया महिला पिंक पुलिस चौकी महिला थाना बलिया से संबद्ध है,चौकी पर उपनिरीक्षक प्रज्ञा सिंह को नियुक्त किया गया है।उनके साथ ही आधा दर्जन महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है।इस महिला पिंक पुलिस चौकी पर क्षेत्र के महिला अपराधों का निस्तारण और सुनवाई होगी।शासन की मंशा है कि महिला अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगे।महिलाओं के लिए स्वच्छंद एवं निर्भीक माहौल बने। इसी भावना के साथ इस महिला पिंक पुलिस चौकी की स्थापना की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close