
दिवार गिरने से तीन लोगों की हालत गंम्भीर

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
बैरिया/बलिया उप्र। उप्र के जनपद बलिया के थाना दोकटी क्षेत्र के शिवपूर कपुर दियर के लगन टोला में एक तरफ बाढ़ तो दुसरी तरफ बारिश के कारण सलसलाई दिवार गिर जाने से आज बृहस्पतिवार के सुबह उसी मकान में सो रहे तीन लोग घायल हो गए। पडोसीयों ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सोनबरसा ले गए जिसमे दो को हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गंगा नदी में आई बाढ़ से चारों तरफ घिरे घर व पुरी रात लगातार हो रही बारिश से सलसलाई शिवपुर कपूर दियर पंचायत के लगन टोला निवासी पूर्णमासी कमकर की ईंट की दीवार बृहस्पतिवार के सुबह करीब साढे चार बजे गिरने से उसी मकान में सो रहे पूर्णमासी उम्र 40 वर्ष,अनन्या पुत्री पूर्णमासी उम्र 5 वर्ष व सत्यम पुत्र पूर्णमाशी उम्र एक वर्ष घायल हो गए।




