उत्तर प्रदेश

*साइबर सेल बलिया द्वारा 04 व्यक्तियों के खातों से धोखाधड़ी से निकाली गयी संपूर्ण धनराशि (02 लाख 91 हजार रू०) खाता धारकों के खातों में वापस करायी गयी*

रिपोर्ट : अवनीश कुमार वर्मा

*साइबर सेल बलिया द्वारा 04 व्यक्तियों के खातों से धोखाधड़ी से निकाली गयी संपूर्ण धनराशि (02 लाख 91 हजार रू०) खाता धारकों के खातों में वापस करायी गयी*

 

रिपोर्ट : अवनीश कुमार वर्मा

बलिया। उप्र के जनपद बलिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद बलिया में 4 शिकायतकर्ताओ द्वारा पुलिस कार्यालय में एक-एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया और बड़ौदा यूपी बैंक के खातों से क्रमशः 40000/-, 51000/-, 60000/-, 140000/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है ।

       पुलिस अधीक्षक  बलिया व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप आज दिनाँक-27.07.2021 को शिकायतकर्ताओं के खातों में क्रमशः 40000/-, 51000/-, 60000/-, 140000/- रूपये ( कुल 02 लाख 91 हजार रू०) वापस कराया गया । शिकायतकर्ताओ द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

*शिकायतकर्ताओं का विवरण निम्न है-*
1- जितेन्द्र सैनी पुत्र श्री केदार सैनी निवासी रेवती वार्ड नं0-02 थाना रेवती बलिया ।
*सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया 40,000/- रू०*
2- मुन्नी देवी पत्नी श्री राजकुमार प्रजापति निवासी रेवती वार्ड नं0-03 थाना रेवती बलिया ।
*सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया 51,000/- रू०*
3- अशोक यादव पुत्र श्री दीनानाथ यादव निवासी रेवती थाना रेवती बलिया ।
*सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया 60000/- रू०*
4- स्वामीनाथ चौहान पुत्र निवासी विशुनपुरा थाना भीमपुरा बलिया ।
*बड़ौदा यूपी बैंक 1,40,000/- रू०*

*साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-*
1- निरीक्षक श्री बिरेन्द्र कुमार मिश्र (प्रभारी साइबर सेल)
2- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल)
3- आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल)

Related Articles

Back to top button
Close
Close