बलिया में बनेगा महाराणा प्रताप का ऐतिहासिक स्मारक :नीलम

बलिया में बनेगा महाराणा प्रताप का ऐतिहासिक स्मारक : नीलम

बलिया/उप्र। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यकताओं ने मनाया महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि महाराज महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान के प्रतीक हैं ये किसी जाति धर्म या संप्रदाय विशेष के नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के अमूल्य धरोहर है । उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार 2022 मे बनते ही इनके भव्य स्मारक का निर्माण बलिया में किया जाएगा जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ सर्वोत्तम दर्शनीय पर्यटक स्थलों में से एक होगा। हमें महाराज महाराणा प्रताप के त्याग तप और स्वाभिमान पर गर्व है इनके जैसा पूरी दुनिया में दूसरा उदाहरण न हैं ना होगा। प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि हमें गर्व है हम इनके वंशज हैं महाराणा प्रताप दुनिया के लिए एक उदाहरण है। हम इनके आदर्शों को अपने जीवन में समाहित करेंगे लड़ेंगे जीतेंगे या हारेंगे पर कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे।इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जिला महासचिव राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय राय मुन्ना जिला सचिव सुनील सिंह बलिया विधान सभा प्रभारी रणविजय जी छात्र संगठन जिला अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह बांसडीह विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडेय बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष अनूप पांडेय अन्ना नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता जिला किसान प्रकोष्ठ सह प्रभारीअंजनी तिवारी कनकना सिंह संध्या सिंह कृष्णा मिश्रा अनीता ठाकुर उषा राय हरि सिंह दिनेश सिंह उमाशंकर सिंह जयंत अतुल चेगन सिंह दीपू मास्टर विक्की मास्टर हर्ष खरवार निखिल ओझा त्रिभुवन ओझा आदि लोग उपस्थित रहे।




