
महिला शिक्षक संघ ने हनुमानगंज ब्लॉक में किया टीम गठित

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी
बलिया/उप्र। खबर यूपी के जनपद बलिया से हैं जहाँ महिला शिक्षक संघ ने बीआरसी हनुमानगंज में आज हनुमानगंज ब्लॉक में यह पहला ब्लॉक जिला इकाई महिला शिक्षक संघ टीम का गठन किया गया।इसमे 15 महिला अध्यापिकाओं को टीम बनाई गई।इस टीम का उद्देश्य हैं कि महिलाओं की जो समस्या हो उसे बेझिझक बताये।ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर प्रदेश स्तर तक जो भी समस्या हो हमलोग द्वारा उसकी समस्या को निस्तारण किया जा सकें।

वही जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बताया कि हनुमानगंज की ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू सिंह हैं इन्ही की देखरेख होगा।जो हनुमानगंज से सूर्य उदय हुआ है जो 17 ब्लॉक में जायेगा और अपने संगठन को मजबूत करेंगी। और जो सफ़ल का उद्देश्य हैं उसी को हमलोग छू सकेंगे।




