बलिया पुलिस द्वारा 40 लीटर कच्ची देशी अपमिश्रित शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा 40 लीटर कच्ची देशी अपमिश्रित शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
बलिया/उप्र। जनपद बलिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.08.2021 को थाना रेवती *प्रभारी निरीक्षक श्री यादवेन्द्र पाण्डेय* के नेतृत्व में उ0नि0 सुरजीत सिंह मय फोर्स द्वारा मुखबीर की सूचना पर बीज गोदाम तिराहा कस्बा रेवती के पास से समय करीब 15.15 बजे *अभियुक्त धीरज पासवान पुत्र स्व0 सुनील पासवान निवासी भाखर थाना रेवती जनपद बलिया* को गिरफ्तार किया गया । अभि0 उपरोक्त के कब्जे से 40 लीटर कच्ची देशी अपमिश्रित शराब बरामद हुयी ।
उक्त के सम्बन्ध में थाना रेवती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0स0- 182/21 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 272/273 ipc थाना रेवती बलिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. धीरज पासवान पुत्र स्व0 सुनील पासवान निवासी भाखर थाना रेवती जनपद बलिया
*बरामदगी का विवरण:-*
1. 40 लीटर कच्ची देशी अपमिश्रित शराब ।
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 सुरजीत सिंह थाना रेवती जनपद बलिया ।
2. हे0का0 हरिन्द्र पटेल थाना रेवती बलिया ।
3. का0 अमन यादव थाना रेवती बलिया ।




