सपा नेता सुर्यभान सिंह ने असहाय परिवार को पहुंचाया आर्थिक सहयोग
रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

सपा नेता सुर्यभान सिंह ने असहाय परिवार को पहुंचाया आर्थिक सहयोग

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”
बैरिया/बलिया उप्र। बिजली विभाग की लापरवाही से तार टूट कर जमीन पर गिरने से व तार के जद में आ जाने से उप्र के जनपद बलिया के तहसील क्षेत्र बैरिया के इब्राहिमाबाद उपरवार ग्राम पंचायत के दयाल नगर नई बस्ती (मठ योगेन्द्र गिरी) गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे चंदा देवी पत्नी आनंद शाह की मौत की सूचना पाते ही सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने मृतिका के पति को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता भिजवा कर हर संभव मदद का भरोसा दिते हुए पीड़ितो का आंसू पोछा। लखनऊ रहते हुए भी उन्होंने अपने सहयोगी संतोष सिंह, रामबली यादव व अखिलेश गुप्ता से उक्त धनराशि भिजवाया है।घटना को लेकर उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी शोभा छपरा गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से दलजीत टोला गांव के तीन युवक काल के गाल में समा गए थे। रोजाना ही बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। जो जनहित में ठीक नहीं है ।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि अगर यह सिलसिला नहीं थमा तो मामला माननीय उच्च न्यायालय में ले जाया जाएगा।




