उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें

हमेशा समय पर समाजसेवा कर गरीबों और असहायों के मसीहा बन जाते हैं….

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह "मन्टु"

हमेशा समय पर समाजसेवा कर मसीहा बन जाते हैं सुर्यभान सिंह

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह “मन्टु”

बैरिया/बलिया उप्र ।  इंसान इंसान के ही बीच रहकर कुछ अनोखे अंदाज से कार्य करके गरीबों व असहायों का मसीहा बन जाता हैं और कुछ के पास सब कुछ पद और प्रतिष्ठा रहकर भी चोर और लुटेरा कहलाने लगता हैं। यहीं समय की विडम्बना हैं कि जब-जब बैरिया विधानसभा में कोई आपदा या किसी गरीब और असहाय पर पहाड टुट जाता हैं तब-तब सुर्यभान सिंह उनकी सहायता के लिए खडा हो जाते हैं।

     बैरिया विधानसभा में गंगा और घाघरा नदी में आई बाढ के बाद उत्पन्न भयावह स्तिथि के बाद सुर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री से हर संम्भव सहयोग की मांग करते हुए दुबेछपरा और सिताबदियरा में कैम्प लगाकर भोजन का पैकेट वितरण करवाना शुरु कर दिया। बाढ से लगभग 80% आबादी बंधे के अन्दर फंसे लोगों तक नाव से घर-घर भोजन का पैकेट पहुंचाने के लिए कई टीम का गठन कर सहयोग कर रहे हैं।

      कोरोना काल की दुसरी लहर के समय आक्सीजन की कमी से मौत होने पर आक्सीजन सिलेंडर से लेकर आक्सीजन तैयार करने की मशीन अपने नीजी खर्चे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा व मुरलीछपरा में लगवा दिए। कोरोना काल के दौरान ग्राम पंचायत की चुनावी ड्युटी में मरने वाले सभी शिक्षकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहयोग राशि की सहायता आम बात हैं जबकि किसी भी तरह की घटना और दुर्घटना होते ही सरकार की सहयोग राशि से पहले सुर्यभान सिंह की सहयोग पहुंच जाती हैं। यह आम बात तो नहीं,धन और पद बैरिया विधानसभा में बहुतों के पास हैं लेकिन गरीब और असहायों के मदद के लिए धडकने वाला हृदय सिर्फ सुर्यभान सिंह के पास ही हैं इसलिए गरीबों और असहायों का कहना हैं कि सुर्यभान सिंह इंसान होते हुए भी हम लोगों के लिए मसीहा हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close