भांवरकोल क्षेत्र में शव मिलने से फैल गई सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र

भांवरकोल क्षेत्र में शव मिलने से फैल गई सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार मिश्र
गाजीपुर/उप्र। उप्र के जनपद गाजीपुर के थाना भांवरकोल क्षेत्र अन्तर्गत माचा गांव में आज दिनांक 27-08-2021को एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त माचा गांव के ही कुंवर राम पुत्र स्व0 श्रीपति राम उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी माचा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के रुप में हुई है। मृतक दिनांक 26-08-2021 की रात्रि को समय 09:00 बजे घर से शौच के लिए निकले थे, मृतक का शव गांव से लगभग 250 मीटर पश्चिमी सिवान में मिला है। मृतक के कान, गले व सर पर चाकू का निशान है। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई । परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।पुलिस द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया है।




