उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें

दुबेछपरा का रिंग बंधा 20 मीटर के करीब गंगा नदी में हुआ विलिन

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह मन्टु

दुबेछपरा का रिंग बंधा 20 मीटर के करीब गंगा नदी में हुआ विलिन

रिपोर्ट : कुंवर अजय सिंह मन्टु

दुबेछपरा/बलिया उप्र। उप्र के जनपद बलिया के दुबेछपरा में गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी अब कटान करते हुए केहरपुर ब्रम्हचारी जी के मठिया के सामने अवशेष बचा रिंग बन्धे को शुक्रवार के सुबह 11 बजे अपने आगोश में लेते हुए लग भग बीच से 20 मीटर काट डाला। कटान शुरु होते बाढ विभाग के लोग बाढ राहत कार्य के नाम पर अब बाढ़ विभाग के लोग बम्बू क्रेट के द्वारा कटान रोकने का असफल प्रयास में लग गए है ताकि सरकारी बजट की लुट खसोट का ब्यौरा का दायरा बढाया जा सके या ये कहे कि धन कमाने के जुगत में लग गए।

  सूत्रों की माने तो गंगा का पानी अब पानी के अन्दर ही कटान करते हुए केहरपुर ब्रम्हचारी जी के मठिया से काटते हुए दुबेछपरा अवशेष बचे रिंग बन्धे के समीप काटना शुरू कर दिया है।साथ ही वही से काटते हुए गोपालपुर कन्हई ब्रम्ह स्थान के पास व उदयी छपरा में अध्यापक मदन उपाध्याय के घर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार पानी का दबाव इतना तेज है कि 12 से 14 घण्टा के अन्दर मदन उपाध्याय, ढेला उपाध्याय का घर गंगा में विलिन हो जाएगा।

    कटान शुरु होते ही दुबेछपरा के लोगों में दहशत फैल गई और अपना सामान घर से बंधे से निकालकर ट्रैक्टर पर रखकर पलायन कर रहे हैं। शासन व प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close